Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी पर हमले को लेकर पांच गिरफ्तार, मंत्री का पार्टी छोड़ने की चेतावनी

फिलहाल, पुलिस ने कुछ और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है

04 Jul 2025

मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी पर हमले को लेकर पांच गिरफ्तार, मंत्री का पार्टी छोड़ने की चेतावनी

पूर्व बर्धमान। पश्चिम बंगाल के पुस्तकालय मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी पर गुरुवार को हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मंतेश्वर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन पांचों आरोपितों को शुक्रवार को कालना अदालत में पेश किया जाएगा। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपित तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता या समर्थक के रूप में इलाके में पहचाने जाते हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मंत्री जब अपने विधानसभा क्षेत्र मंतेश्वर में एक बैठक के सिलसिले में पहुंचे थे, तभी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। मंतेश्वर बाजार क्षेत्र में उनके काफिले को घेरकर कुछ प्रदर्शनकारियों ने झाड़ू, काले झंडे और ईट-लाठी लेकर हमला कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और "चिटिंगबाज-धापाबाज" के नारे लगाते हुए उन्हें ‘गो बैक’ कहा गया। हमले में सिद्दीकुल्ला चौधरी के घायल होने की भी खबर है।
घटना के बाद मंत्री सीधे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। बाहर निकलने के बाद उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा, “यह षड्यंत्र करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर यह आतंकवाद नहीं रुका, तो मैं सड़कों पर उतरूंगा जैसे सीपीएम के शासन में आंदोलन करता था।”
सिद्दीकुल्ला चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पार्टी ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की, तो वे दस जुलाई को कोलकाता में एक महा विरोध रैली निकालेंगे। उन्होंने मंतेश्वर पंचायत समिति के अध्यक्ष अहमद हुसैन शेख पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हीं के इशारे पर यह हमला हुआ है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मंत्री पिछले चार वर्षो से क्षेत्र में कोई सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं और विकास के नाम पर सिर्फ खोखले वादे किए गए हैं।
फिलहाल, पुलिस ने कुछ और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी पर हमले को लेकर पांच गिरफ्तार
फिलहाल, पुलिस ने कुछ और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News